कच्चे तेल में गिरावट जारी, चेक करें देश में Petrol-Diesel का Latest Price

कच्चे तेल में गिरावट जारी, चेक करें देश में Petrol-Diesel का Latest Price 09-Feb-2022

Description :

Petrol-Diesel Price Today: 90 दिनों से ज्यादा वक्त से तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है और चूंकि इस हफ्ते से देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं, ऐसे में मार्च तक दाम बढ़ने की संभावना भी नहीं लग रही |

नई दिल्ली: Fuel Price Today : कच्चे तेल के बाजार में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई है. इस बीच देश में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं. 90 दिनों से ज्यादा वक्त से तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं किया है और चूंकि इस हफ्ते से देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव शुरू हो रहे हैं, ऐसे में मार्च तक दाम बढ़ने की संभावना भी नहीं लग रही.

अगर कच्चे तेल की बात करें तो सोमवार के बाद मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई. तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत फिसलकर 91.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड 0.83 प्रतिशत के नुकसान से 90.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. वहीं, भारतीय वायदा कारोबार में कच्चे तेल का वायदा भाव 31 रुपये टूटकर 6,769 रुपये प्रति बैरल रह गया.

आप घर बैठे ईंधन की कीमत का पता कर सकते हैं. घर बैठे तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर का कोड. अपने इलाके का RSP कोड जानने के लिए आप इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. इसके बाद मैसेज के जरिये आपको ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट मिल जाएगा.

Source:NDTV


Also See More