जन्म,मृत्यु,चरित्र प्रमाण पत्र अब आप घर बैठे बना सकते हैं ।

जन्म,मृत्यु,चरित्र प्रमाण पत्र अब आप घर बैठे बना सकते हैं । 01-Dec-2021

Description :

अपणि सरकार पोर्टल :- Apni Sarkar Portal उत्तराखंड सरकार द्वारा जल्द ही लांच किया जाएगा। इस पोर्टल की घोषणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा की गयी है। ई-डिस्ट्रिक की सारी सुविधाएँ अपणि सरकार पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस पोर्टल में लगभग 243 अधिसूचित सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया जायेगा। लगभग 3 माह के बाद ये सारी सुविधाएँ पोर्टल में नागरिकों के लिए उपलब्ध कर दी जाएँगी। आम नागरिकों को ई-डिस्ट्रिक के माध्यम से मिलने वाली सेवाएं अपणि सरकार पोर्टल पर जारी कर दी जाएगी। जिससे की अब उत्तराखंड के निवासियों को जरुरी सेवाओं के लिए अब किसी भी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे जिससे की अब आम नागरिकों को घर बैठे Apni Sarkar Portal पर सेवाएं मुहैया कराई जाएगी।