सीएम धामी ने लांच किया उन्नति और अपणि सरकार पोर्टल, जुड़ेंगी 75 सेवाएं; ठंडे बस्ते में नहीं पड़ेंगी योजनाएं

सीएम धामी ने लांच किया उन्नति और अपणि सरकार पोर्टल, जुड़ेंगी 75 सेवाएं; ठंडे बस्ते में नहीं पड़ेंगी योजनाएं 17-Nov-2021

Description :

आजादी के 75वें साल के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने जनता को घर बैठे 75 सेवाओं का लाभ दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपणि सरकार पोर्टल लांच किया। इसके अलावा सरकारी योजनाओं की पल-पल की जानकारी रखने के लिए तैयार किया गया उन्नति पोर्टल भी लांच किया गया। दोनों पोर्टल सरकार की इंफार्मेशन टेक्नोलाजी डेवलपमेंट एजेंसी (आइटीडीए) ने तैयार किए हैं।

इस पोर्टल में किन सेवाओं का लाभ मिलेगा -

पहले उत्तराखंड के ऑनलाइन पोर्टल इ-डिस्ट्रिक द्वारा 32 सेवाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकते थे। किन्तु अपणि सरकार पोर्टल द्वारा घर बैठे 72 प्रकार की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उत्तराखंड अपनी सरकार पोर्टल द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र का स्वतः ऑनलाइन सत्यापन हो जायेगा। (Apuni Sarkar portal Uttarakhand )

अपणि सरकार पोर्टल में निम्न सेवाओं का ऑनलाइन लाभ मिलेगा –

  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र।
  • चरित्र प्रमाण पात्र( ठेकेदारी )
  • चरित्र प्रमाण पत्र (सामान्य )
  • हैसियत प्रमाण पत्र
  • स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र।
  • पर्वतीय प्रमाण पत्र
  • उत्तरजीवी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र।
  • नया परिवार जोड़ना व परिवार रजिस्टर की कॉपी
  • परिवार अलग करना या परिवार संसोधन की प्रति।
  • जन्म पंजीकरण व् जन्मप्रमाण पत्र (जन्म से एक माह के भीतर करना आवश्यक है )
  • मृत्यु पंजीकरण व् प्रमाण पत्र।
  • निजी भवन निर्माण के लिए noc प्राप्त करना।
  • शौचालय निर्माण प्रमाण पत्र।
  • रोजगार कार्यालय में पंजीकरण व नवीनीकरण करवाना।
  • वृद्धावस्था पेंशन ,विधवा पेंशन के कार्य।
  • तीलू रौतेली पेंशन ,दिव्यांग भत्ता ,आदि सभी प्रकार के राजकीय पेंशन व भत्ते।
  • शादी अनुदान फार्म।
  • बिजली पानी के कनेक्शन और शिकायत दर्ज कराना।