अपनी सरकार पोर्टल में रेजिस्ट्रेशन कैसे करें 17-Nov-2021
Description :
निम्न स्टेपों से आप अपणि सरकार पोर्टल उत्तराखंड में रेजिस्ट्रेशन करके आप अपने सभी शाशकीय कार्यो व प्रमाण पत्रप्राप्त कर सकते हैं।
- सर्वप्रथम पोर्टल की वेबसाइट http://eservices.uk.gov.in/ में जायेंगे।
- उसमे सबसे निचे login /Register का ऑप्शन मिलेगा। ( यदि मोबाइल में वेबसाइट देखने में दिक्कत आये तो ,मोबाइल ब्राउज़र के ऊपर तीन डॉट पर क्लीक करके डेस्कटॉप मोड कर लें। )

- इसके बाद एक छोटी सी विंडो खुलेगी जिसमे लिखा होगा , Apuni sarkar Individual login इसमें सबसे निचे sign up here .

- sign up here में क्लिक करने के बाद एक पंजीकरण पेज (registration page ) खुलेगा ,जिसमे आप सभी प्रकार की जानकारियां भरने के बाद सबमिट करेंगे।
- इसके बाद आप फिर से login पेज में आ जायेंगे। और आपके रजिस्ट्रेड मोबाइल नंबर पे एक कोड आएगा।

- यह कोड आपके login के लिए पासवर्ड होगा।
- अब आप लॉगिन id की जगह मोबाइल नंबर या जीमेल id डालें और पासवर्ड में ,sms में प्राप्त कोड डालें लॉगिन हो जायेगा।
- अब आप उत्तराखंड सरकार की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
Apuni sarkar portal सामान्य जनता के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। इससे उत्तराखंड की जनता (विशेषकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाली ) को राहत मिलेगी। बार बार सरकारी ऑफिसों के चककर काटने से बच जायेंगे और सारा कार्य अपने मोबाइल पर हो जायेगा।