Russia Ukraine War Live Updates: जेलेंस्की की रूस को दो टूक- सीजफायर के लिए बातचीत को तैयार पर एक इंच जमीन नहीं देंगे

Russia Ukraine War Live Updates: जेलेंस्की की रूस को दो टूक- सीजफायर के लिए बातचीत को तैयार पर एक इंच जमीन नहीं देंगे 26-Mar-2022

Description :

दोनों देशों के बीच कई दफे वार्ताओं का दौर भी चला, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. ना ही यूक्रेन झुकने को तैयार है ना रूस. इस युद्ध ने सैनिको के मानसिक स्थिति पर काभी प्रभाव डाला है.

Russia Ukraine War Live Updates: जेलेंस्की की रूस को दो टूक- सीजफायर के लिए बातचीत को तैयार पर एक इंच जमीन नहीं देंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से फिर शांति वार्ता की अपील की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस से युद्ध को समाप्त करने के लिए फिर से बातचीत करने की अपील की है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन शांति के लिए अपने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा. जेलेंस्की राष्ट्र के नाम शुक्रवार रात अपने वीडियो संबोधन में रूसी जनरल स्टाफ के उप प्रमुख कर्नल जनरल सर्गेई रुडस्कोई को जवाब देते हुए दिखाई दिए. रुडस्कोई ने कहा था कि रूसी सेना अब ‘‘मुख्य लक्ष्य, डोनबास की मुक्ति’’ पर ध्यान केंद्रित करेगी.

रूस समर्थित अलगाववादियों का 2014 से पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के हिस्से पर नियंत्रण है और रूसी सेना यूक्रेन से और अधिक क्षेत्र को नियंत्रण में करने के लिए जूझ रही है, जिसमें मारियुपोल शहर भी शामिल है. जेलेंस्की ने उल्लेख किया कि रूसी सेना ने हजारों सैनिकों को खो दिया है लेकिन अब भी वह कीव या खारकीव पर कब्जा करने में सक्षम नहीं है.

नौ सौ निवासियों को 25 मार्च को पश्चिमी यूक्रेन में निकाला गया

लुहान्स्क क्षेत्र के नौ सौ निवासियों को 25 मार्च को पश्चिमी यूक्रेन में निकाला गया. लुहान्स्क क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख सेरही हैदई ने कहा कि लगातार रूसी गोलाबारी के बावजूद, निकासी प्रतिदिन होती है.

रूसी रक्षा मंत्रालय ने जारी किया डेटा

रूसी संघ के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 24 फरवरी से 1,587 यूक्रेनी टैंक और इसी तरह के लड़ाकू वाहनों को नष्ट कर दिया गया है. रूसी सशस्त्र बलों द्वारा हेलीकॉप्टर और ड्रोन सहित 112 सैन्य विमानों को कार्रवाई से बाहर कर दिया गया है. MoD ने रूस के लड़ाकू नुकसान पर एक अपडेट भी जारी किया है जिसके अनुसार युद्ध में 3,825 सैनिक घायल हुए हैं.

यू्क्रेन में पुतिन की सेना की बगावत, रूसी सैनिकों पर लगा अपने ही कमांडर को टैंक से कुचलकर मारने का आरोप

रूस ने कम किए कीव पर जमीनी हमले

यूक्रेन का दावा है कि पिछले हफ्ते रूसी हवाई हमले में मारियुपोल थिएटर पर लगभग 300 लोग मारे गए थे. मिसाइल जिस थियेटर पर गिरा था वहां आश्रय लेने के लिए कई लोग इकट्ठा हुए थे. अमेरिका ने कहा कि रूसी सेना ने फिलहाल राजधानी कीव पर कब्जा करने के उद्देश्य से अपने जमीनी आक्रमण को रोक दिया है, और नियंत्रण के लिए लड़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है.

जेलेंस्की की रूस को दो टूक

युद्ध के 30वें दिन राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने को तैयार है. उन्होंने बातचीत की पेशकश करते हुए कहा कि यूक्रेन शांति के लिए अपने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा.

जेलेंस्की की रूस को दो टूक

युद्ध के 30वें दिन राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बातचीत करने को तैयार है. उन्होंने बातचीत की पेशकश करते हुए कहा कि यूक्रेन शांति के लिए अपने किसी भी क्षेत्र को छोड़ने के लिए सहमत नहीं होगा.

पांचवें सैन्य अधिकारी की मौत

यूक्रेन में पांचवें सैन्य अधिकारी की मौत हो गई. इस बात की पुष्टि करते हुए रूसी अधिकारियों ने कहा कि ब्लैक सी फ्लीट के 810वें सेपरेट गार्ड्स मरीन ब्रिगेड के कर्नल अलेक्सी शारोव को यूक्रेन के एक स्नाइपर ने मार गिराया है.

रूस-यूक्रेन में पिछले एक महीने से जंग जारी है.अब तक इस युद्ध में हजारों लोग मारे गए और लाखों लोग पलायन कर चुके हैं. इस एक महीने के दौरान रूस ने यूक्रेन के लगभग सभी बड़े शहरों को तबाह कर दिया है. यूक्रेन पर लगातार कर रहे हमले के बीच रूस पर तमाम प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ.

दोनों देशों के बीच कई दफे वार्ताओं का दौर भी चला, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. ना ही यूक्रेन झुकने को तैयार है ना रूस. इस युद्ध ने सैनिको के मानसिक स्थिति पर काभी प्रभाव डाला है. युद्ध के दौरान हावी होती निराशा सैनिकों के आगे एक बड़ी चुनौती है. रूस के सैन्य जनरल स्टॉफ के उप प्रमुख ने बीते शुक्रवार जानकारी दी कि इस जंग नें अब तक 1,351 रूसी सैनिक मारे गए हैं. जबकि 3,825 रूसी सैनिक घायल हुए हैं. वहीं नाटो द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 महीने से चल रहे इस युद्ध में अबतक 15 हजार रूसी सैनिक मारे गए हैं. रूसी आंकड़े में पूर्वी यूक्रेन में लड़ रहे रूस समर्थित अलगाववादियों को शामिल नहीं किया गया है.

इस बीत यूक्रेन में पांचवें सैन्य अधिकारी की मौत हो गई. इस बात की पुष्टि करते हुए रूसी अधिकारियों ने कहा कि ब्लैक सी फ्लीट के 810वें सेपरेट गार्ड्स मरीन ब्रिगेड के कर्नल अलेक्सी शारोव को यूक्रेन के एक स्नाइपर ने मार गिराया है.

source:NDTV