PM Modi in Kanpur Live: आईआईटी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मेधावियों को देंगे पदक, बॉयोबबल के घेरे में हो रहा समारोह 28-Dec-2021
PM Narendra Modi Kanpur Visit Today Live News Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज कानपुर दौरे पर हैं। उनके आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पीएम मेट्रो ट्रेन समेत दो परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही आईआईटी के दीक्षांत समारोह में वे छात्रों को डिग्री व पदक प्रदान करेंगे। पीएम के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे। पढ़िए पल पल की अपडेट...
आईआईटी के 54वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रो.अभय ने सम्मानित किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होना था लेकिन वह किन्हीं कारणों से नहीं आईं।
आईआईटी के 54वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। पीएम पांच मेधावियों को पदक देंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं। समारोह में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र अभ्युदय पांडेय को प्रेसीडेंट गोल्ड मेडल, केमिकल इंजीनियरिंग-कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की वसुंधरा राकेश को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (4 साल-यूजी प्रोग्राम), इंजीनियरिंग कर रही निवेदिता को डायरेक्टर गोल्ड मेडल (पांच वर्षीय यूजी प्रोग्राम), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के यश माहेश्वरी को रतन स्वरूप स्मृति पुरस्कार और प्रियंका भारती को डॉ. शंकरदयाल शर्मा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। 1723 छात्रों को डिग्रियां मिलेंगी।
80 पुरस्कार व मेडल दिए जाएंगे और 21 छात्रों को उत्कृष्ट पीएचडी थीसिस पुरस्कार दिया जाएगा। तीन विभूतियों प्रो. रोहिणी एम गोडबोले, सेनापथी क्रिस गोपालकृष्णन और पं. अजोय चक्रवर्ती को मानद उपाधि दी जाएगी। समारोह तीन सत्रों में होगा। पहले सत्र में प्रधानमंत्री रहेंगे।
सड़क मार्ग से रवाना हुए प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर पहुंच चुके हैं। खराब मौसम की वजह से उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका इसलिए प्रधानमंत्री चकेरी एयरपोर्ट से आईआईटी के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री भी शहर पहुंच चुके हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
- कार्यक्रम स्थलों के आसपास की 300 इमारतों में लगाई गई रूफ टॉप ड्यूटी
- एयरपोर्ट से लेकर हेलीपैड को भी सुरक्षा के लिहाज से कब्जे में लिया गया
- पूरे शहर के होटल व धर्मशालाओं में की जा रही चेकिंग, एलआईयू भी सक्रिय
- 112 नंबर पर नागरिक दे सकते हैं किसी भी असामान्य हरकत की सूचना
- 48 घंटे से शहर में मुख्यालय व बाहरी जनपदों के फोर्स ने डाल रखा है डेरा
- भीड़भाड़ के बीच सादे कपड़े में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे पुलिस के जवान
- कार्यक्रम में आने वाली 2235 बसों को नंबर लिखा पास दिया गया
- पीएम के सुरक्षा घेरों में पहला आइसोलेशन कार्डेन, दूसरा इनर कार्डेन और तीसरा आउटर कार्डेन बनाया गया
- हर कार्डेन में तैनात पुलिस कर्मी के पास होगा अलग रंग का पास
- एंबुलेंस समेत अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर निकालने का प्रबंध
- पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने अलग-अलग जनपदों से आए राजपत्रित अधिकारियों को दिए निर्देश।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में विभिन्न योजनाओं के कुल 91 हजार लाभार्थी आएंगे। इनमें 68 हजार लाभार्थी कानपुर के तो 23 हजार लाभार्थी कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया और फतेहपुर के हैं। इनके बैठने के लिए 70 ब्लॉक बनाए गए हैं। इनको लाने की जिम्मेदारी 170 जिला स्तरीय अधिकारियों को सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को लाने के लिए 1235 बसों को लगाया है। वहीं दूसरे चार जिलों से लाभार्थियों को लाने के लिए 460 बसों को लगाया गया है।
इन लाभार्थियों से पीएम करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से संगीता सिंह, सारंग प्रीत सिंह, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से वरुण, उत्कर्ष निगम, अंशुल कटियार, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से गौरी तिवारी, फरजाना, सुषमा कुमारी, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट से सतीश वर्मा, आशा शर्मा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से रुचि गुप्ता, संगीता गुप्ता, सपना निषाद, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से पप्पी सचान, दीपशिखा, निवेदिता मंडल, सविता तिवारी, बबिता जायसवाल, अनोमा गौतम, सपना कुशवाहा, मंजूलता, प्रियंका सचान, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से रीना, पीएम आवास योजना शहरी से रामआसरे, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बबिता।
PM Modi in Kanpur Live: आईआईटी पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मेधावियों को देंगे पदक, बॉयोबबल के घेरे में हो रहा समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कानपुर आ रहे हैं। सबसे पहले वे आईआईटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद निरालानगर रेलवे मैदान में रैली को संबोधित करने के साथ ही मेट्रो ट्रेन समेत दो परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।
वे सुबह 11 आएंगे और शाम 4:40 बजे लौटेंगे। आईआईटी के दीक्षांत समारोह में वे छात्रों को डिग्री व पदक प्रदान करेंगे। इसके बाद आईआईटी स्टेशन से मेट्रो ट्रेन में बैठकर गीतानगर तक आएंगे। यहां से सड़क मार्ग से चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय जाएंगे।
इसके बाद हेलीकाप्टर से रैली स्थल पहुंचेंगे। यहीं पर परियोजनाओं का बटन दबाकर लोकार्पण करेंगे। वैसे तो कानपुर में मेट्रो का बजट 11076 करोड़ है, लेकिन अभी आईआईटी से मोतीझील के बीच तैयार रूट पर ही मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी देंगे। 350 करोड़ से बने भारत पेट्रोलियम टर्मिनल का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री 25 लाभार्थियों से सीधे मुखातिब होंगे। उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे। #PM Modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरालानगर रैली स्थल में 25 लाभार्थियों से खुद बात करेंगे। इसके लिए अलग से 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। मंच पर पहुंचने से पहले ही इनसे मिलेंगे। जिला प्रशासन ने ऐसे 25 लाभार्थियों को चिह्नित कर लिया है। लाभार्थियों को तीन समूहों में रखा गया है। इनसे मोदी योजनाओं के बारे में बातचीत करेंगे। #CM yogi
Source:Amar Ujala