मिस यूनिवर्स 2021-भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारतीय सुंदरी ने जीता ताज

मिस यूनिवर्स 2021-भारत की हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारतीय सुंदरी ने जीता ताज 17-Dec-2021

Description :

हरनाज संधू को 12 जनवरी 2021 से पहले हर कोई नहीं जनता था पर इस दिन के बाद उन्हें हर कोई जानने लगा है और उनके बारे में पूछने लगा है. इसका कारण है उनके द्वारा हासिल किया गया वो ख़िताब जिसे तीसरी भारतीय मिस यूनिवर्स के तौर पर हरनाज संधू को पहनाया गया. हर किसी की तरह, आप भी आज हरनाज़ की खोज करते हुए यहाँ पहुंचे है, इसलिए हम आपके लिए हरनाज़ संधू की जीवनी, उनके परिवार की जानकारी और उनके करियर की कुछ जानकारी लेकर. 

इजराइल के इलियट में आयोजित 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 में भारत की प्रतिनिधि हरनाज कौर संधू ने इस ख़िताब को जीता है. 21 साल की हरनाज ने ये खिताब जीतकर 21 साल बाद विश्व सुंदरी का खिताब भारत में वापस लायी है, इससे पहले वर्ष 2000 में लारा दत्ता ने खिताब जीता था. इस विश्व सुंदरी का खिलाब को जितने के बाद उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि मैंने अपनी खासियत पर विश्वास किया और अपने इस बात पर भी विश्वास किया कि हर व्यक्ति एक अलग पहचान रखता है जो उन्हें अलग बनाता है, और इसी तरह मेने अपनी कमियों पर काबू पाया है. यह सब मेरी मां के सहयोग से ही संभव हो पाया है. वह हमेशा से मेरी हीरो रही हैं और उन्होंने हमेशा मुझे अपनी ताकत पर विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया है. मेरे जीवन के सबसे बुरे दौर में मेरे परिवार ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अगर मैं यहां बैठकर पुरे आत्मविश्वास के साथ से अपने बारे में बात करने में सक्षम हूं, तो इसकी वजह मेरा परिवार है.”