पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.64 लाख नए मामले दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 14.78% पर

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.64 लाख नए मामले दर्ज, पॉजिटिविटी रेट 14.78% पर 14-Jan-2022

Description :

देश में कोरोना के दैनिक मामलों ने एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं. कल कोरोना के 2.47 लाख से ज्‍यादा मामले सामने आए थे. वहीं देश में सक्रिय मामलों की संख्‍या भी पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही है. वहीं देश में ओमिक्रॉन के कुल मामले में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर के 5,753 हो गए हैं. कल के मुकाबले कोरोना के मामलों में 4.83 फीसद की बढोतरी हुई है.

देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर के 12,72,073 तक पहुंच गए हैं. सक्रिय मामले कुल मामलों का 3.48 फीसद हैं. कोरोना संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या पिछले 24 घंटे में 1,09,345 पहुंच गई है, जिसके बाद देश में कुल 3,48,24,706 लोग अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.

source:NDTV