न पुलिस का डर, न ट्रैफिक नियमों की परवाह' : चलती कार में स्टंट करते युवक कैमरे में कैद 31-Jan-2022
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और आगामी यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Polls 2022) में कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए नोएडा पुलिस और उसके अधिकारी सड़कों पर मुस्तैद हैं. लगातार रातों को गश्त हो रही है. बावजूद इसके कुछ युवक पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए सड़क पर कार से स्टंट (Stunt) करते नजर आ रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में नोएडा की सड़क पर कुछ यूं नजारा दिखा. सड़क पर तेज रफ्तार से दौड रही एसयूवी कार नोएडा के सेक्टर 12 की सड़क से गुजर रही है और कार की खड़की से लटक स्टंट कर करते लड़के दिखाई दे रहे हैं. इन लड़कों को न तो ट्रैफिक नियमों की परवाह है और न ही पुलिस का डर. नोएडा आरटीओ से रजिस्टर गाड़ी पर पुलिस का स्टीकर की लगा हुआ था.
source: NDTV