यूक्रेन के राष्ट्रपति आज अमेरिकी सीनेट को करेंगे संबोधित, 10 प्वाइंट में जानिए ताजातरीन अपडेट 05-Mar-2022
नाटो ने यूक्रेन के नो फ्लाई जोन को खारिज कर दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो के इस फैसले से खासे नाराज है. यूक्रेनियन राष्ट्रपति ने नाटो से नो फ्लाई जोन की अपील की थी. जिसे नाटो ने मानने से मना कर दिया. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नाटो के इस फैसले को सही ठहराया. ब्लिंकेन ने कहा कि इसका मतलब नाटो विमानों को यूक्रेन के हवाई क्षेत्र में रूसी विमानों को मार गिराने के लिए भेजना होगा. इससे यूरोप में भयानक युद्ध छिड़ सकता है.
नई दिल्ली: यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद अब पुतिन सोशल मीडिया पर भी लगाम लगा रहे हैं. इस बीच फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब रूस ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सेना पर 'फर्जी खबर' के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कानून के तहत आरोपी को 15 साल तक की जेल हो सकती है.
- यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की शनिवार को अमेरिकी सीनेट को संबोधित करेंगे. रूस के लगाताजर जारी हमले के बीच ज़ेलेंस्की ज़ूम के माध्यम से सीनेटरों से बात करेंगे.
- यूक्रेन में रूसी सेना के हमले लगातार जारी है. इस बीच यूक्रेन को नो-फ्लाई जोन (No-fly zone) घोषित करने से इनकार करने पर यूक्रेनियन राष्ट्रपति जेलेंस्की NATO पर भड़क गए हैं. उनका कहना है कि पश्चिमी सैन्य गठबंधन ने ऐसा न करके अब रूसी हमलों को अनुमति दे दी है.
- नाटो ने यूक्रेन के नो फ्लाई जोन को खारिज कर दिया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नाटो के इस फैसले से खासे नाराज है. यूक्रेनियन राष्ट्रपति ने नाटो से नो फ्लाई जोन की अपील की थी. जिसे नाटो ने मानने से मना कर दिया.
- संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने बताया कि रूस के हमला करने के बाद से 10 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर चले गए हैं. कहा ये जा रहा है कि इस सदी में पहले कभी इतनी तेज गति से पलायन नहीं हुआ है.
- रूस को टक्कर देने के लिए यूक्रेन ने जर्मनी से हथियारों की मांग की है. एजेंसी के मुताबिक यूक्रेन की तरफ से टैंक, पनडुब्बी और लड़ाकू हेलीकॉप्टर मांगे गए है. वहीं जर्मन रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कई आपूर्ति शिपमेंट के लिए तैयार हैं.
- भारत ने कहा कि क्वाड की बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित रहा, साथ ही यूक्रेन की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की गयी. क्वाड के नेताओं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन और जापान के उनके समकक्ष फुमियो किशिदा ने एक वर्चुअल बैठक की थी.
- रूसी आक्रमण के बाद यूक्रेन से निकले 174 नाइजीरियाई लोगों का एक जत्था शुक्रवार की देर रात स्वदेश पहुंचा, अब तक संकटग्रस्त इलाके से लगभग 600 नाईजीरियाई लोग लोग वापस अपने देश पहुंच चुके हैं.
- यूक्रेन पर हमला बोलने के बाद अब पुतिन सोशल मीडिया पर भी लगाम लगा रहे हैं. इस बीच फेसबुक पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब रूस ने ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.
- ब्लूमबर्ग न्यूज ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह स्वतंत्र रिपोर्टिंग को अपराध बनाने वाले कानून के पारित होने के बाद रूस में अपने पत्रकारों के काम को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहा है.
- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सेना पर 'फर्जी खबर' के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं. इस कानून के तहत आरोपी को 15 साल तक की जेल हो सकती है. इससे पहले सांसदों ने इस बिल को अपनाया, जिसमें सेना के बारे में "जानबूझकर गलत जानकारी" प्रकाशित करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई और जुर्माने के प्रावधान किया गया हैं.
source: NDTV